युजवेंद्र चहल से तलाक लेकर धनाश्री वर्मा ने मांगी थी 60 करोड़ रुपये एलिमनी, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Dhanashree Verma on Rs 60 crore alimony: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक होने एक बाद धनाश्री वर्मा पर बार-बार यह आरोप लगे थे कि उन्होंने एलिमनी के रूप में 60 करोड़ रुपये की मोटी रकम की डिमांड की थी। लोगों द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर अब धनाश्री वर्मा ने खुलकर बात की है और इन खबरों को गलत बताया है।

Dhanashree Verma on Rs 60 crore alimony: भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक लेने के बाद से धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस तलाक के बाद से ही धनाश्री को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि युजवेंद्र चहल से तलाक लेने के लिए धनाश्री वर्मा ने 60 करोड़ रुपये की एलिमनी की डिमांड की थी। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से तलाक लेने के कई दिनों के बाद अब धनाश्री वर्मा ने 60 करोड़ रुपये एलिमनी की डिमांड करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Dhanashree Verma-Yuzvendra Chahal

Image Source: IMDb

धनाश्री वर्मा इन दिनों अश्नीर ग्रोवर के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं। इस शो के दौरान धनाश्री वर्मा ने तलाक के बाद एलिमनी लेने की खबरों को एकदम गलत बताया। उन्होंने होस्ट आदित्य नारायण से कहा, 'इस बात को लगभग एक साल होने वाला है। इस तलाक के जल्दी होने की वजह आपसी सहमती थी। इसलिए जब लोग एलिमनी की बात कहते हैं तो ये गलत है। अगर मैं कुछ नहीं बोल रही हूं तो इसका मलतब यह नहीं कि लोग कुछ भी कहते रहेंगे। मेरे पेरेंट्स ने मुझे बताया है कि सिर्फ उन लोगों को अपनी सफाई दो जिन्हें आपको चिंता हो। जो तुम्हें जानते ही नहीं तो उन्हें समझाने में समय क्यों बर्बाद करना?'

End of Feed