युजवेंद्र चहल संग तलाक पर Dhanashree Verma ने पहली बार निकाला दिल का गुबार, बोलीं- मैं रो रही थी और वो चला गया

Dhanashree Verma Breaks Silence On Divorce With Yuzvendra Chahal: मशहूर कोरियोग्राफर और 'झलक दिखला जा' फेम धनश्री वर्मा ने पहली बार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि वह आखिरी फैसले के वक्त रो रही थीं और युजवेंद्र चहल वहां से पहले ही चले गए।

Dhanashree Verma Breaks Silence On Divorce With Yuzvendra Chahal: मशहूर कोरियोग्राफर और 'झलक दिखला जा' फेम धनश्री वर्मा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। धनश्री वर्मा को लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने वाली हैं। लेकिन हाल ही में धनश्री वर्मा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग अपने तलाक के कारण चर्चा में आ गई हैं। धनश्री वर्मा ने पहली बार युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) संग तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त दोनों के तलाक का फैसला सुनाया जा रहा था, उस वक्त वह रो रही थीं और कांप रही थीं। धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने युजवेंद्र चहल की उस टी-शर्ट पर भी चुप्पी तोड़ी, जिसमें लिखा था, "अपने शुगर डैडी खुद बनो।"

dhanashree verma on yuzvendra chahal

फोटो क्रेडिट- धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल इंस्टाग्राम

End of Feed