युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद काम पर लौटीं धनश्री वर्मा, मुनव्वर फारुकी की बीवी महजबीन ने दिखाई झलक

Dhanashree Verma Resume Work: एक्ट्रेस और डांसर धनश्री वर्मा इन दिनों युजवेंद्र चहल संग तलाक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बीच धनश्री की मेकअप आर्टिस्ट महजबीन ने कुछ तस्वीरें शेयर कि जिसमें डांसर तलाक के बाद अपने काम पर लौट आईं है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Dhanashree Verma Resume Work: कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में धनश्री वर्मा ने भारतीय क्रिकेट गेंदबाज युजवेंद्र चहल संग तलाक लेकर रास्ते अलग कर लिए हैं। कई समय से खबर आ रही थी दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं है और जल्द ही कपल तलाक ले सकता है। बीते शुक्रवार को धनश्री और युजवेंन्द्र को फैमली कोर्ट के बाहर देख खबरों पर सच की मुहर लग गई। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें धनश्री वर्मा तलाक के बाद काम पर लौट आई हैं।

Dhanashree Verma Resume Work amid divorce with yuzvendra chahal

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन कोटवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरी शेयर की। तस्वीरों और वीडियो में धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) नजर आईं जो तलाक के बाद काम पर लौट आईं। धनश्री अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हुए दिखाई दी जिसमें महजबीन ने एक्ट्रेस का मेकअप किया। इसी के साथ एक और वीडियो सामने आई जिसमें धनश्री वर्मा अपने पैरों में सनस्क्रीन लगा रही हैं। सभी तस्वीरों और वीडियो में फैंस ने धनश्री के चेहरे पर खुशी देखी। बता दें मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन धनश्री की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं।

End of Feed