प्रेग्नेंसी के चलते Devoleena Bhattacharjee ने कहा सीरियल 'छठी मैया' को अलविदा, अब जल्द करेंगी नन्हे मेहमान का स्वागत

Devoleena Bhattacharjee Quits Chhati Maiyya: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अब जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने शो छठी मैया को अलविदा कह दिया है, जिसकी फेरवेल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

Devoleena Bhattacharjee Quits Chhati Maiyya: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। शादी के 2 साल बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही माँ बनने वाली हैं, जिसके लिए सभी फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस अपने सीरियल छठी मैया को शूट करती रही लेकिन अब उन्होंने इसे आखिरकार अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो।

Devoleena Bhattacharjee Quits Chhati Maiyya

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) जो अपने पहले बच्चों जल्द ही जन्म देने वाली है जिसकी लिए वह काफी उत्सुक हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देवोलीना अपने सीरियल छठी मैया को अलविदा कह दिया है। सीरियल के क्रू, मेकर्स और कलाकार एक्ट्रेस को तोहफे देते हुए विदाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि 100 एपिसोड छठी मैया की बिटिया। बात दें एक्ट्रेस ने बताया था कि छठी मैया सीरियल को साइन करते ही एक्ट्रेस को खुशखबरी मिली थी।

End of Feed