Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 शुरू हो गया है। इस बार घर में 18 स्टार्स ने कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है जिसे सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। फिर एक बार लोगों को मिर्च मसाला टीवी पर देखने को मिल रहा है जिसके लिए वह काफी खुश हैं। शो को शुरू हुए अभी 5 ही दिन हुए हैं की घरवालों ने तांडव करना शुरू कर दिया है। अब इस हंगामे के बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने प्रोमो जारी किया है जिसमें एक कंटेस्टेंट ने सलमान के शो में धरना देना शुरू कर दिया है।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला की सभी कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) को जेल भेजने के लिए नॉमिनेट करते हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट गुस्से में आग बबूला हो जाता है और इस फैसले को अपनाने से मना कर देता है। गुणरत्न सदावर्ते कहते हैं कि सवाल टॉर्चर का नहीं होता है मुनिका का होता है हम कोर्ट में भी ऐसी भूमिका रखते हैं। मैंने अन और पानी त्याग किया है, इस बीच ईशा सिंह उन्हे समझाने की कोशिश करती है लेकिन वह कुछ सुनने को राजी नहीं होते। गुस्से में गुणरत्न सदावर्ते अपना आप कहो बैठते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा की गुणरत्न सदावर्ते के इस अनशन को बिग बॉस कैसे खत्म करेंगे। बात दें शो में पहले हफ्ते के लिए चाहत पांडे, गुणरत्न सदावर्ते, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा और मुस्कान बामने का नाम नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल है। अब घर से पहले ही हफ्ते कौन जाएगा यह फैसला जनता के हाथ में होगा।
