Devoleena Bhattacharjee पर टूटा दुखों का पहाड़, फैमिली में हुई सबसे करीबी मेंबर की मौत

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 8, 2023, 05:00 PM IST

TV Actress Devoleena Bhattacharjee grandmother passed away: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी द्वारा दादी के निधन की दुखद खबर शेयर करते ही उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने लगातार कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं। सभी उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और ईश्वर से आगे बढ़ने की शक्ति देने का कामना कर रहे हैं।

Devoleena Bhattacharjee grandmother passed away: देवोलीना भट्टाचार्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सबसे करीबी फैमिली मेंबर को खो दिया है। देवोलीना भट्टाचार्जी की दादी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दिल दहला देने वाली खबर को देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें देवोलीना को उनकी दादी के साथ देखा जा सकता है। इसी के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी ने असमिया में एक प्यार भरा इमोशनल नोट भी लिखा है।

devoleena bhattacharjee

देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, 'प्रिय दादी, मैं हमेशा तुमसे प्यार करती थी, यह तुम भी जानती थीं। मुझे सब कुछ याद आने वाला है, आपके हाथ के बने लड्डू और तुम्हारे अचार का स्वाद अभी भी मेरे मुँह में है। वह सब कुछ जो हमने गांव में मिलकर किया था। आपने इस धरती को 94 साल दिए हैं, आपने हमें प्यार किया और हमारी देखभाल की। यह आप सभी का आशीर्वाद है कि मैं यहां हूं। मैं आपको बहुत याद करुंगी।'

End of Feed