देवोलीना के भाई ने किया अजीबो गरीब पोस्ट, क्या बहन की शादी से खुश नहीं है अनदीप!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2022, 07:28 PM IST

देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी की हर तरफ चर्चा हो रही हैं। शादी के बाद से लगातार एक्ट्रेस अपने पति के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस के भाई का अजीबो गरीब पोस्ट वायरल हो रहा है। क्या देवोलीना की शादी से खुश नहीं है उनके भाई?

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देवोलीना को शादी के बाद सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस के भाई के पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने भाई ने अजीबोगरीब पोस्ट शेयर कर लिखा कोई इज्जत नहीं और रिलेशनशिप असफल हो जाते हैं।

devoleena (4)

Devoleena Bhattacharjee (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस के भाई अनदीप ने पोस्ट कर लिखा, स्वार्थी लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। उन्हें किसी की कोई परवाह नहीं हैं और फिर कहते हैं रिलेशनशिप फेल हो जाते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस के भाई अनदीप ने कैप्शन लिखा, रील में जो है वो रियल नहीं है।

End of Feed