Devoleena Bhattacharjee का सामने आया ब्राइडल लुक, आज शादी कर रहीं Saath Nibhaana Saathiya की एक्ट्रेस?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 14, 2022, 12:51 PM IST

Devoleena Bhattacharjee all set to get married today?: एक तस्वीर में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने दुल्हम के लुक में मास्क पहनकर अपना चेहरा छुपा रखा है। वो लगातार अपनी ज्वैलरी दिखा रही हैं। फैन्स इन तस्वीरों को देखने बाद सरप्राइज के साथ-साथ शॉक्ड हो गए हैं।

Devoleena Bhattacharjee Bridal Look: देवोलीना भट्टाचार्जी की नई फोटोज ने हंगामा मचा दिया है। साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दुल्हन के गेटअप में सज-धज कर कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ ही देर में देवोलीना भट्टाचार्जी की ये तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। देवोलीना ने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्होंने डायमंड ज्वैलरी वाला खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है और हाथों में चूड़ा लिए कलीरें भी हैं।

Devoleena Bhattacharjee wedding

Devoleena Bhattacharjee wedding

एक तस्वीर में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने मास्क पहनकर अपना चेहरा छुपा रखा है। वो लगातार अपनी ज्वैलरी और लुक दिखा रही हैं। देवोलीना के फैन्स इन तस्वीरों को देखने बाद सरप्राइज के साथ-साथ शॉक्ड हो गए हैं। इससे पहले देवोलीना ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। जिसमें एक्ट्रेस को पीले रंग के आउटफिट में देखा गया था। सामने आए वीडियो में देवो के करीबी दोस्त विशाल सिंह को उसके चेहरे पर हल्दी लगाते हुए देखा गया था।

End of Feed