टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। न्यू ईयर पर एक इवेंट के लिए कपल पहुंचा था, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। गुरमीत अपनी पत्नी को भीड़ से बचाते हुए नजर आए और इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। गुरमीत और देबिना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स गुरमीत का मजाक बना रहे हैं। आइए जानते हैं गुरमीत के पीछे क्यों पड़ गए ट्रोलर्स?
debina and gurmeet( credi pic: viral instagram)
कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरमीत और देबीना के साथ फैंस फोटो क्लिक करवाने के लिए फैंस बेताब दिखे। नियोन जैकेट और जींस में गुरमीत काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं देबीना भी रेड कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में गुरमीत पैपराजी को अपनी पैर की चोट दिखाते नजर आ रहे हैं। यही बात यूजर्स को पसंद नहीं आई।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए गुरमीत
सोशल मीडिया पर जहां कुछ फैंस ने गुरमीत की तारीफ की। वहीं कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ओएमजी कितनी चोट लगी है। कोई इमरजेसी में लेकर जाओ इसे। दूसरे यूजर ने लिखा, मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की भगवान भैया की चोट जल्दी ठीक कर दे। अन्य यूजर ने लिखा इतनी बॉडी बनाई है और छोटी सी खरोच दिखा रहा है।
गुरमीत और देबीना की शादी साल 2011 में हुई थी। कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं। देबीना और गुरमीत दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। देबीना ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ अक्सर क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। देबीना और गुरमीत की पहली मुलाकात टीवी सीरियल रामायण पर हुई थी।
