Dalljiet Kaur और Nikhil Patel के अलग होने का सच आया सामने, शादी के बाद भी पति करना चाहते थे अफेयर?

Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Marriage End Reason: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं, दोनों की शादी खत्म हो गई है। ऐसे में हाल ही में रेडित साइट पर दोनों के अलग होने का असली कारण सामने आया है।

Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Marriage End Reason: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर और पति निखिल पटेल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के 10 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए हैं और कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने पति पर अफेयर का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है की किसी एसएन नाम की लड़की संग निखिल रिश्ते में है, जिसकी वजह से वह दोनों अलग हुए। अब हाल ही में रेडित एप में एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दोनों के अलग होने की असली वजह सामने आई है।

Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Marriage End Reason

एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा की मैं निक को जानती हूं, उनका एक बड़ा सोशल दायरा है और हमारे कुछ कॉमन दोस्त हैं। क्योंकि मैं नैरोबी में उनके दोस्त की कंपनी में काम कर रही हूं। वह हमेशा से ही खिलवाड़ करने वाला आदमी रहा है जो हमेशा सुंदर महिलाओं पर प्रयास करता रहता है। और वह शादी को लेकर कभी भी गंभीर नहीं थे साथ ही वह एक खुली शादी चाहते थे लेकिन सिंगल पेरेंट होने के नाते दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) कभी भी इस ट्रेंड को फॉलो नहीं करने वाली थीं। उन्होंने दलजीत को खुली शादी करने के लिए कहा, क्योंकि शादी के बाद वह उनके साथ शिफ्ट हो गईं। उनके दोस्त के मुताबिक उनके बीच काफी झगड़ा हुआ और दलजीत भारत वापस आ गईं।

End of Feed