Nyra Banerjee and Nishant Malkani Patch Up: टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी और निशांत मलकानी अक्सर अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। फरवरी में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था, जिसके कारण राहें जुदा होने में ज्यादा समय नहीं लगा। सिर्फ इतना ही नहीं काभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को नहीं स्वीकार और हमेशा एक दूजे को दोस्त बताया मीडिया के आगे। हालांकि खबर आई है की इन दोनों के बीच पैचअप होगा है यानि फिर एक बार यह कपल साथ आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर यह पूरी खबर है क्या।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स का मानना है निशांत मलकानी (Nishant Malkani) और नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee) अपने टूट हुए रिश्ते को एक बार फिर जोड़ना चाहते हैं। इस बार दोनों अपने रिश्ते को सुधारना चाहते हैं इसी के चलते निशांत एक्ट्रेस की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में दोनों ने एक दूसरे संग काफी रोमांटिक तस्वीरें क्लिक कराई, इस बार यह कपल कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। निशांत और नायरा अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं और ज्यादा इसके बारे में कुछ बोलना नहीं चाहते।
इसी के साथ फरवरी में हुए ब्रेकअप के बाद निशांत एक्ट्रेस के घर से चले गए थे क्यूंकी दोनों के बीक सब ठीक हो गया है तो वह वापिस एक साथ रहेंगे। बात दें की यह कपल पहली बार रक्षाबंधन के सेट पर मिले थे और वहीं से दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखरी बार खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आईं थी।
