Nikhil Patel ने तलाक से पहले मिटाई Dalljiet Kaur की निशानियां, अब एक्ट्रेस बोलीं- सच कैसे मिटाओगे...

Dalljiet Kaur Epic Reply To Nikhil Patel As He Erase Her Artwork: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की शादी तलाक के कगार तक पहुंच गई है। वहीं अब उनके पति ने केन्या वाले घर से एक्ट्रेस की एक और निशानी मिटा दी।

Dalljiet Kaur Epic Reply To Nikhil Patel As He Erase Her Artwork: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने अंदाज और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की शादी टूटने की कगार पर है। जहां दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपनी शादी को पटरी पर लाना चाहते हैं तो वहीं निखिल पटेल (Nikhil Patel) उनसे दूरी बना चुके हैं। हैरत की बात तो यह है कि निखिल पटेल ने अब अपने केन्या वाले घर से दलजीत कौर की निशानी तक मिटा दी है। निखिल पटेल के इस कदम का दलजीत कौर ने भी करारा जवाब दिया है।

दरअसल, निखिल पटेल (Nikhil Patel) के केन्या वाले घर पर दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने एक आर्टवर्क किया था, जिसपर अब निखिल पटेल ने व्हाइट पेंट करा दिया है। इस दीवार की तस्वीर साझा करते हुए दलजीत कौर ने भी अपने पति पर तंज कसा। उन्होंने निखिल पटेल को ताना मारते हुए लिखा, "दीवार पर की हुई कला तो मिटा दी, सच को कैसे मिटाओगे? सच इतनी जल्दी नहीं मिटता है।" बता दें कि निखिल पटेल ने भी अपनी दीवार की तस्वीर साझा की थी, जिसमें आर्टवर्क नजर नहीं आया। ऐसे में दलजीत ने फोटो शेयर कर निखिल पटेल पर तंज कसा।

End of Feed