टीवी मसाला

Nikhil Patel से लीगल नोटिस मिलते ही Dalljiet Kaur ने डिलीट किया शादी का वीडियो, आखिरी सांसें ले रहा है रिश्ता

Dalljiet Kaur Delebs Her Marriage Video After Getting Legal Notice From Nikhil Patel: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दलजीत कौर को बीते दिन पति निखिल पटेल की ओर से लीगल नोटिस मिला था, जिसके बाद उन्होंने शादी का वीडियो भी डिलीट कर दिया।

Image

दलजीत कौर ने नोटिस मिलते ही उठाया ये कदम

Dalljiet Kaur Delebs Her Marriage Video After Getting Legal Notice From Nikhil Patel: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन दिनों दलजीत कौर अपने काम से इतर अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, जहां दलजीत कौर (Dalljiet Kaur), पति निखिल पटेल के पास लौटना चाह रही हैं तो वहीं निखिल पटेल (Nikhil Patel) की नजरों में ये रिश्ता ही खत्म हो गया है। निखिल पटेल ने बीते दिन दलजीत कौर को लीगल नोटिस भी भेजा था, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को सख्त कानूनी कदम उठाने की भी धमकी दी थी।

हैरत की बात तो यह है कि निखिल पटेल (Nikhil Patel) से लीगल नोटिस मिलते ही दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने अपनी शादी का वीडियो भी इंस्टाग्राम एकाउंट से डिलीट कर दिया है। दरअसल, दलजीत कौर ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें निखिल पटेल की बेटी और उनका परिवार भी नजर आ रहा था। इस वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, "एक साल तीन महीने पहले।" लेकिन दलजीत कौर की ये बात निखिल पटेल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। उन्होंने मीडिया को दिये इंटरव्यू में कहा कि बिना किसी की इजाजत के उनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना गैर-कानूनी है।

दलजीत कौर से रिश्ता नहीं रखना चाहते निखिल पटेल

निखिल पटेल (Nikhil Patel) का कहना था कि उनकी टीम ने दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) को नोटिस भेजा है, जिसमें ये भी साफ किया जा चुका है कि अगर एक्ट्रेस ने दोबारा उनके खिलाफ कोई पोस्ट शेयर की तो वह सख्त कानूनी कदम उठाएंगे। इतना ही नहीं, निखिल पटेल ने एक्ट्रेस को ये भी कहा कि वह अपना सामान केन्या से वापिस ले जाएं, वरना उसे दान कर दिया जाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article