टीवी मसाला

थप्पड़ वाली घटना पर TV की इस हसीना ने किया Kangana Ranaut का समर्थन, सरेआम कही ये बात

Kangana Ranaut Slap Controversy: बता दें कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान कुलविंदर कौर नाम की एक कांस्टेबल ने अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था। अब इस घटना के बाद बॉलीवुड, टीवी की दुनिया से कुछ कंगना का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ चुटकियां ले रहे हैं।

Image

shivangi joshi came in support of kangna ranaut

Kangana Ranaut Slap Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत एक बार फिर नए विवाद में घिर गईं हैं। बता दें कि दावा किया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान कुलविंदर कौर नाम की एक कांस्टेबल ने अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारा और गाली-गलौज की। एयरपोर्ट से मिले वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है। घटना के तुरंत बाद, एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए जिम्मेदार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कौर को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। अब इस घटना के बाद बॉलीवुड, टीवी की दुनिया से कुछ कंगना का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ चुटकियां ले रहे हैं। इस बीच टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने कंगना रनौत के सपोर्ट में आई हैं। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

बता दें कि कल शिवांगी जोशी को देर रात मुंबई में एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया था। अब जब इस बीच पेपरजी ने उनसे कंगना रनौत के थप्पड़ वाली घटना के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने कहा "मैंने कंगना रनौत वाला वीडियो देखा है और पढ़ा भी है।" मुझे लगता है कि जो कुछ भी हुआ वो मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला है। ये सब बिल्कुल गलत हुआ। "हिंसा हमेशा अस्वीकार्य है।" शिवांगी ने स्पष्ट तौर पर हुई इस घटना की कड़ी निंदा की है।

घटना के बाद कंगना ने वीडियो साझा कर खुद भी इसकी जानकारी दी थी। अभिनेत्री ने कहा "चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो दुर्घटना हुई वह सुरक्षा जांच के दौरान हुई। जैसे ही मैं आगे बढ़ी, दूसरे केबिन में CISF सुरक्षा गार्ड ने मेरे पास से गुजरने का इंतजार किया और फिर उसने मेरे चेहरे पर थप्पड़ मारा। उसने मुझे गाली भी दी। जब मैंने उससे पूछा कि उसने मुझे क्यों मारा तो उसने कहा कि वह किसान आंदोलन की समर्थक है। मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता यह है कि हम पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद के उदय को कैसे संभालेंगे।" कंगना रनौत ने कहा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article