दलजीत कौर ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 16, 2023, 08:15 PM IST

दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो गई है। एक्ट्रेस की मेहंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस सिंपल आउटफिट में मेहंदी लगवाते हुए नजर आ रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) जल्द यूके बेस्ड बिजनसमैन निखिल पटेल के साथ शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। दलजीत के मेहंदी फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस हाथों की मेहंदी को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ दिखाई दे रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को शादी की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। मेहंदी फंक्शन के लिए एक्ट्रेस ने सिंपल आउटफिट चुना है।

कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर निखिल पटेल के प्रपोज करने का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में निखिल ने दलजीत को बीच सड़क में शादी के लिए प्रपोज किया था। एक्ट्रेस ने निखिल के प्रपोज को एक्सेप्ट करते हुए उन्हें किस किया था। दलजीत और निखिल का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। निखिल और दलजीत की मुलाकात एक फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। शुरुआत में दोनों की बातें पेरेंटिंग को लेकर होती थी। दोनों की दोस्ती बाद में प्यार बदल गई। दलजीत के दूसरे पति निखिल पहले से शादीशुदा है। उनकी दो बेटियां हैं। निखिल और दलजीत शादी के बाद अफ्रीका में रहेंगे।

End of Feed