Karan Johar का मजाक उड़ाने वाले प्रोमो पर कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने किया रिएक्ट, बोले- हम किसी को ठेस नहीं पहुंचाना...

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर नाराजगी जताई थी कि शो के प्रोमो में कॉमेडी के नाम पर उनका मजाक उड़ाया गया है। करण के इस पोस्ट के बाद कॉमेडियन केतन सिंह ने उनसे माफी मांग ली थी। अब इस मामले पर कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने अपना रिएक्शन दिया है।

फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने कॉमेडियन केतन सिंह के मिमिक्री एक्ट पर निराशा जताई थी। हालांकि फिल्म मेकर ने अपने पोस्ट में किसी भी शो या आर्टिस्ट का नाम नहीं लिया था। मैडनेस मचाएंगे फेम कॉमेडियन केतन सिंह ने इस मामले में करण से मांगी माफी ली है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था।अब कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने अपने को स्टार का बचाव करते हुए कहा कि हम सभी करण का बहुत सम्मान करते हैं।

कॉमेडियन ने कहा, शो में किसी भी कॉमेडियन का मक्सद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है। हम जो भी करते हैं उसके पीछे का इरादा कभी ऐसा नहीं होता है। हम सिर्फ लोगों को हंसाना चाहते हैं और ऐसे करने के लिए अपने कॉमिक स्किल का इस्तेमाल करते हैं।

End of Feed