प्रणित मोरे की '370 की बिरयानी' विवाद के बाद कॉमेडियन Madhur Virli ने रेप पर किया भद्दा मजाक, भड़कीं Urfi Javed

Urfi Javed Reaction On Madhur Virli Video: कॉमेडियन प्रणित मोरे के बाद मधुर विरली भी विवादों में आ गए हैं। मधुर विरली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेप का मजाक उड़ा रहे हैं।

Urfi Javed Reaction On Madhur Virli Video: इन दिनों कॉमेडियन स्टैंड अप कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता के आरोपों में फंस रहे हैं। प्रणित मोरे अपने शो में 370 की बिरयानी विवाद में बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। इस घटना की वजह से वह कानूनी झमेले में भी फंस गए हैं और अब इस कड़ी में कॉमेडियन मधुर विरली का नाम भी जुड़ गया है। मधुर विरली (Madhur Virli) ने रेप का मजाक उड़ाया है। उनके वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी और अब वह भी बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही मधुर ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। इस विवाद पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी भड़ास निकाली है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- 'रिस्पॉन्स नहीं दे रहे', Shoaib Ibrahim ने पापा का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया डरावना पल, Dipika Kakar पहुंचीं अस्पताल)

madhur virli-urfi javed

madhur virli-urfi javed

    वीडियो में क्या बोले मधुर विरली

    स्टैंड अप कॉमेडियन मधुर बिरली ने साल 2024 में शो लव एंड लेटेक्स किया था, जिसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रेप का मजाक उड़ा रहे हैं। वायरल वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं, 'रेप के 10 मामलों में से नौ में सिर्फ रेप होता है, जबकि एक मामले में हमले के बाद हत्या भी हो जाती है।' वह आगे बताते हैं कि ऐसे मामले में पीड़िता घटना के बाद आरोपी से "कडलिंग" (प्यार से गले लगने) के बारे में पूछ सकती है, जिससे आरोपी उसे चाकू मार देता है। मधुर बिरली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Kala Hiran के मेकर्स को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, Salman Khan ने की फिल्म पर रोक लगाने की मांग)

      भड़कीं उर्फी जावेद

      मधुर विरली के वीडियो पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उर्फी जावेद ने भी अपनी भड़ास मधुर पर निकाली है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मधुर विरली को खरी खोटी सुनाई। एक्ट्रेस ने लिखा, 'क्या अब हम रेप के बारे में मजाक कर रहे हैं? ठीक है, पुरुष कॉमेडियन, प्लीज, अपनी टीम में कुछ महिलाओं को शामिल करें, ताकि आपमें थोड़ी समझदारी आए, बेवकूफों।'

      इंस्टग्राम से गायब हुए मधुर विरली

      मधुर विरली सोशल मीडिया पर चौतरफा ट्रोल हो रहे हैं। लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं, लेकिन उनका इस विवाद पर कोई बयान नहीं आया है। मधुर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिएक्टिवेट कर दिया है। वह इस विवाद से पूरी तरह दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं।

      End of Feed