Charu Asopa ने खोली राजीव सेन की पोल, बोलीं- 'मेरा और बेटी का नाम लेकर यूट्यूब से कर रहे कमाई'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 11:33 AM IST

charu asopa responds rajeev sen claims: चारू ने बताया कि राजीव उनका और बेटी जियाना के नाम का इस्तेमाल अपने व्लॉग के व्यूज बढ़ाने में कर रहे हैं। चारू कहती हैं, 'पिछले एक हफ्ते से वह मुझे मॉर्निंग, हैव अ गुड डे और गुड नाइट के मैसेज भेज रहे हैं। मैं खुद हैरान थीं और मुझे लगा कुछ तो चल रहा है। अब जाकर मुझे पता चला कि वह मुझे मैसेज क्यों भेज रहा था।'

charu asopa on rajeev sen claims: चारू असोपा और राजीव सेन के रिश्ते में आए दिन कोई ना कोई बड़ा आरोप-प्रत्यारोप जारी है। दोनों अपनी शादी के बाद से सेपरेशन तक के बीच लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों एक दूसरे पर कुछ ना कुछ आरोप लगाते हुए देखे जाते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि दोनों अलग हो चुके हैं और यहां तक कि पिछले महीने चारू ने कहा था कि वो इस रिश्ते को आगे बढ़ाना नहीं चाहती हैं। वो तलाक की प्रक्रिया शुरू करने वाली हैं। अब इसी बीच राजीव सेन ने एक बड़ा दावा किया है। राजीव का कहना है कि वो चारू के संपर्क में हैं और ये दावा उन्होंने अपने यूट्यूब पर किया है। अब इसी मामले पर चारू ने चुप्पी तोड़ते हुए चौंकाने वाला रिएक्शन दिया है।

charu asopa and rajeev sen

charu asopa and rajeev sen

'मेरा और बेटी का इस्तेमाल कर रहे राजीव'

End of Feed