Charu Asopa ने शॉर्ट ड्रेस का मजाक उड़ाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोली 'जब मैं सिंगल थी तो इन्हीं लोगों को बोल्ड...'

Charu Asopa replied to trolls: टीवी अदाकारा चारू असोपा (Charu Asopa) को लोग बोल्ड कपड़े पहनने के लिए ट्रोल करते हैं। अदाकारा चारू असोपा ने ऐसे ट्रोल्स को रिप्लाई देते हुए कहा है कि जब उनकी शादी नहीं हुई थी तब लोगों को उनके बोल्ड कपड़ों से क्यों दिक्कत नहीं थी? पढ़िए चारू असोपा का पूरा बयान

Charu Asopa replied to trolls: टीवी अदाकारा चारू असोपा को दर्शकों ने धारावाहिक क्यों उड़ते दिल छोड़ आए में देखा था। इस सीरियल के बाद उन्होंने राजीव सेन से शादी रचा ली। राजीव सेन से शादी करने के बाद से ही चारू असोपा लगातार खबरों में बनी हुई हैं। चारू असोपा की शादीशुदा लाइफ अच्छी नहीं चल रही है, जिसके चलते कई सारी खबरें बन रही हैं। चारू असोपा ने ईटाइम्स के साथ अपनी जिंदगी और इंटरनेट पर होने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। चारू असोपा ने कहा है कि शादी करने के बाद से ही लोग उन्हें शॉर्ट ड्रेस पहनने की वजह से ट्रोल कर रहे हैं, जबकि शादी करने से कुछ वक्त पहले तक किसी को कोई दिक्कत नहीं थी।

Charu Asopa ने शॉर्ट ड्रेस का मजाक उड़ाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Charu Asopa ने शॉर्ट ड्रेस का मजाक उड़ाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

चारू असोपा के अनुसार, 'जब आप मां बन जाती हैं, लोग आपको जज करना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि जैसे-जैसे तलाक की खबर पास आ रही है, वैसे-वैसे कपड़े छोटे होते जा रहे हैं। मैं शादी से पहले भी ऐसे ही कपड़े पहनती थी लेकिन तब किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। क्योंकि अब मैं मां बन गई हूं, लोगों को मेरे छोटे कपड़ों से दिक्कत होने लगी है। अगर मैं छोटे कपड़े पहनती हूं, तो क्या मैं अपनी बेटी से प्यार नहीं करती हूं। लोग कहते हैं कि ये सब छोड़ो बस अपनी बेटी पर ध्यान दो। मुझे नहीं पता लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि मैं आपने काम पर ध्यान नहीं देती हूं। जब बच्चे का जन्म होता है तो महिला का भी नया जन्म होता है।'

End of Feed