ब्रह्मास्त्र एक्टर ने Kapil Sharma को लगाई जमकर फटकार, फेक कमेंट्स दिखाने पर कहा 'आप अच्छे इंसान हैं लेकिन...'

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 7, 2023, 11:57 AM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा पर एक बार फिर शो में फेक चीज़े दिखाने का आरोप लगा है। पोस्ट का पोस्टमोर्टम सेगमेंट में झूठे कमेंट्स दिखाने का आरोप इस बार ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर कपूर के को-स्टार रहे सौरव गुर्जर ने किया है। सौरव ने ट्वीट करके कपिल और शो की टीम पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • द कपिल शर्मा शो का पोस्ट का पोस्टमार्टम सेगमेंट सवालों के घेरे में।
  • ब्रह्मास्त्र एक्टर ने कपिल शर्मा पर लगाए फेक कमेंट्स दिखाने के आरोप।
  • ट्वीटर पर शेयर किए वायरल वीडियो को देख फैंस बहुत खफा हैं

Kapil Sharma fake comments: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का बेहद पॉपुलर द कपिल शर्मा शो अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। यूनिक किरदार और अच्छे सेगमेंट्स की बदौलत शो सालों से दर्शकों को खूब हंसाने में कामयाब रहा है। लेकिन हाल ही में कपिल शर्मा शो के एक ऐसे ही सेगमेंट पर ब्रह्मास्त्र एक्टर सौरव गुर्जर ने झूठा होने का गंभीर आरोप लगाया है। सौरव ने फैंस के पसंदीदा पोस्ट का पोस्टमार्टम नाम के सेगमेंट को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

saurav gurjar bashes kapil sharma

saurav gurjar bashes kapil sharma

इस सेगमेंट में सेलेब्स की इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स द्वारा किए गए मजाकिया कमेंट्स पढ़े जाते हैं और उनके आधार पर होस्ट बाकि जोक्स क्रैक करते हैं। हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सौरव ने कपिल और शो की टीम पर इस सेगमेंट के लिए सेलेब्स की प्रोफाइल पर फर्जी कमेंट करने का आरोप लगाया है। पोस्ट वायरल होते ही फैंस कपिल और द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम से कुछ खफा खफा से हैं।

End of Feed