Boycott Anupama: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बायकॉट अनुपमा, भड़के लोग बोले- TRP के लिए मेकर्स ने पहुंचाई संस्कृति को ठेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 26, 2023, 02:14 PM IST

Boycott Anupama: टीवी शो अनुपमा (anupama) के नए ट्रैक से दर्शक बिल्कुल भी खुश नहीं है। फैंस चाहते हैं कि अनुज और अनुपमा को साथ में दिखाया जाए। इसके अलावा मेकर्स कहानी को जबरदस्ती खींच रहे है। सोशल मीडिया पर फैंस अनुपमा को बाकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Boycott Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो की कहानी अनुपमा के ईर्दगिर्द घूम रही है। शो की दिलचस्प कहानी से लोग जुड़े हुए है। अनुज और अनुपमा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर अनुपमा को फैंस मान कहकर बुलाते हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से अनुपमा और अनुज के बीच में दूरियां आ गई है। फैंस चाहते हैं कि मेकर्स अनुज और अनुपमा को एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखाए। लेकिन मेकर्स इस बात के लिए तैयार नहीं है।

anupama (90)

anupama (credit pic : instagram)

अनुपमा में मेकर्स तीन साल का लीप लाने वाले है। इस वजह से अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से दूर हो रहे है। ताकि शो की कहानी को बढ़ाया जाए। लीप के बाद अनुपमा और अनुज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएंगे। फैंस मेकर्स के अपकमिंग ट्रैक से बिल्कुल भी खुश नहीं है और सोशल मीडिया पर अनुपमा को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर बायकॉट अनुपमा ट्रेंड कर रहा है।

End of Feed