Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar Highlights: बिग बॉस 16 का पहला हफ्ता बीत गया है। इस हफ्ते भले ही कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ लेकिन, घर में धीरे-धीरे ग्रुप्स बनने शुरू हो गए हैं। रविवार को वीकेंड का वार में सौंदर्या ने शालीन भनोट को किस किया। इससे गौतम विज नाराज हो गए। वहीं, अंकित गुप्ता ने प्रियंका चहर चौधरी से कहा कि वह अब्दू रोजिक को बच्चा नहीं समझे, वह 19 साल के हैं। इसके अलावा शेखर सुमन ने घर में आकर घरवालों को आइना दिखाया।
Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar
घर में टीन दत्ता शालीन से सुंबुल से रिश्ते पर फिर सवाल उठाए। टीना ने कहा कि सुंबुल उनके साथ हमेश चिपककर रहती हैं। टीना कहती हैं कि सुंबुल को उनसे प्यार हो गया है। टीना शालीन से कहती हैं कि उन्हें अच्छे लोगों की परख नहीं है। इसके दौरान सौंदर्या जिम में वर्कआउट कर रही होती हैं। शालीन सौंदर्या की मदद करता है तो टीना कहती हैं कि वह सौंदर्या को पटाने की कोशिश कर रहे हैं। सौंदर्या शालीन को किस करती हैं। ये बात गौतम को पता लगती है तो वह गुस्सा हो जाते हैं। गौतम कहते हैं कि मैं देसी टाइप का लड़का हूं। ऐसी हरकतें उन्हें पसंद नहीं है।
.@iamTinaDutta ke hisaab se @BhanotShalin ko nahi hai fellow contestants ki acchi parakh. 😜#BB16 #BiggBoss16 #BiggBoss @beingsalmankhan undefined
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
साजिद खान बनाते हैं अपना ग्रुप
साजिद खान, गोरी नागोरी, एमसी स्टेन, अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे कहते हैं कि उनका ये ग्रुप है। सभी एक दूसरे के लिए खड़ रहेंगे। दूसरी तरफ सुंबुल एक बार फिर इमोशनल हो गई हैं कि कोई उनसे बात नहीं कर रहा है। शालीन उन्हें समझाते हैं कि वह खुद घरवालों से मिले। सुंबुल मना कर देती है। वहीं, गार्डन एरिया में शालीन और गौतम बात करते हैं। गौतम कहते हैं कि उनके मन में सौंदर्या के प्रति फीलिंग्स है। हालांकि, शालीन उन्हें समझाते हैं कि एक बार वह देख लें कि सौंदर्या कही उसका गेम के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।
.@iamTinaDatta ke mutaabik #GautamSinghVig khel rahe hai @soundarya_20 ke saath ek game. Do you feel the same? 🧐… t.co/z2bbNVcwRk
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
बिग बॉस ने प्रियंका को दिया टास्क
घरवालों को लाइव ऑडियंस के सवालों का सामना करना पड़ा। एक दर्शक ने अंकित से कहा कि वह घर में कही भी नहीं दिख रहे हैं। घरवाले भी इसका सपोर्ट करते हैं। इसके बाद बिग बॉस प्रियंका को जिम्मेदारी देते हैं कि वह अंकित से रोजाना एक हजार शब्द बुलवाएं। अंकित ने कहा कि वह इंट्रोवर्ट हैं। वह जल्दी नहीं खुलते हैं। अंकित प्रियंका से कहते हैं वह अब्दू को बच्चे की तरह ट्रीट करती है। ये सुनकर प्रियंका अब्दू के पास जाती है और रोने लगती हैं। प्रियंका रोने लगती है तो अंकित पास जाकर उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं।
घर में शेखर सुमन की एंट्री होती है। शेखर हर एक घरवाले को अपने अनोखे अंदाज में आइना दिखाते हैं। वहीं, शेखर प्रियंका को बुलाकर सवाल पूछते हैं। इस दौरान प्रियंका और निमृत के बीच लड़ाई हो जाती है।
