Bigg Boss 16 Shukravaar ka Vaar Episode Highlights: बिग बॉस सीजन 16 के पहले शुक्रवार का वार (Bigg Boss 16 Shukravaar ka Vaar) एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) घर के अंदर गए। घर के अंदर सलमान खान ने चुनिंदा घरवालों के लिए एक पार्टी रखी। इस दौरान सलमान खान ने गौतम विज और बाकी घरवालों को आइना दिखाया। वहीं, मिस इंडिया 2020 की रनर अप मान्या सिंह और श्रीजिता डे के बीच काफी तू-तू, मैं-मैं हुई। वहीं, सलमान खान ने अब्दू रोजिक को एक खास सरप्राइज दिया।
Bigg Boss 16 Shukravaar Ka Vaar
सलमान खान ने शुक्रवार के वार को एक नया ट्विस्ट देते हुए घर में एंट्री की। सलमान खान ने सबसे पहले अब्दू रोजिक को दो किलो के डंबल गिफ्ट किए। इसके बाद सुंबुल तौकीर और गोरी नागोरी के बीच डांस हुआ। सलमान खान ने घरवालों को एक पार्टी दी। हालांकि, सलमान खान ने कहा कि वह केवल 10 घरवालों को ही पार्टी देंगे। पहले कंटेस्टेंट का चुनाव वह खुद करेंगे। वह कंटेस्टेंट दूसरे का चुनाव करेगा। दूसरा, तीसरा को और ऐसे ही 10 कंटेस्टेंट तक ये चेन चलेगी। अब्दू ने निमृत को चुना। मान्या सिंह, गोरी नागोरी, अर्चना गौतम, अंकित गुप्ता, प्रियंका और सौंदर्या पार्टी में शामिल नहीं हुए।
Bigg Boss 16 Shukravaar Ka Vaar
सलमान खान ने गौतम विज पर साधा निशाना
डिनर टेबल पर सलमान खान ने शालीन भनोट और गौतम विज की क्लास लगाई। सलमान खान ने गौतम से कहा कि वह कॉपी कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान ने एमसी स्टैन से पूछा कि कौन उन्हें फेक लगता है। एम.सी स्टैन ने शालीन भनोट का नाम लिया। इसके अलावा सलमान खान ने सुंबुल तौकीर से पूछा कि वह बिग बॉस से शिकायतें क्यों कर रही हैं। सुंबुल ने कहा कि उन्हें हर कोई छोटा समझ कर इग्नोर कर रहा है। वहीं, सलमान खान ने शिव ठाकरे के गेम की तारीफ की। हालांकि, जब एक ग्रुप उन पर हावी होने की कोशिश करता है तो वह दब जाते हैं।
सलमान खान ने शालीन की गलत फहमी भी दूर की कि वह बिग बॉस के घर को चला रहे हैं। बिग बॉस में आज मान्या सिंह और श्रीजिता डे के बीच काफी लड़ाई हुई। मान्या सिंह ने कहा कि वह मिस इंडिया 2020 की रनर अप रही है और भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं, श्रीजिता डे केवल एक टीवी एक्ट्रेस हैं। टीना दत्ता ने कहा है कि उनके शालीन और गौतम के साथ ट्रस्ट इश्यू हैं।
