Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में होगी करण जौहर की एंट्री, वीकेंड में सलमान खान की जगह लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 04:29 PM IST

Bigg Boss Season 16 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस सीजन 16 में इस हफ्ते सलमान खान नहीं करण जौहर सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। करण जौहर शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करने जा रहे हैं। जानिए बिग बॉस सीजन 16 से जुड़ी ये एक अहम डिटेल।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में होगी करण जौहर की एंट्री
  • शुक्रवार का वार को होस्ट करेंगे करण जौहर
  • सलमान खान शनिवार,रविवार के एपिसोड करेंगे होस्ट

Bigg Boss Season 16 Shukravaar ka Vaar: बिग बॉस (Bigg Boss 16) के सीजन 16 में तीन दिन वीकेंड का वार एपिसोड टेलिकास्ट हो रहा है। शुक्रवार और शनिवार जहां सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं। वहीं, रविवार को शेखर सुमन आकर कंटेस्टेंट्स के साथ सवाल-जवाब करते हैं। अब इस शुक्रवार से बिग बॉस ओटीटी के होस्ट रह चुके करण जौहर शुक्रवार का वार होस्ट करेंगे। वहीं, सलमान खान शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार होस्ट करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) इस हफ्ते शुक्रवार का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे। हालांकि, ये बदलाव केवल एक ही एपिसोड के लिए होगा। दरअसल दिवाली स्पेशल एपिसोड के लिए मेकर्स ने ये प्लान किया है। आपको बता दें कि करण जौहर ने साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी को होस्ट किया था। ये सीजन केवल चार हफ्ते ही चला था। वहीं, सोशल मीडिया पर करण जौहर के शो होस्ट करने पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कई यूजर्स का कहना है कि खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते थे।

End of Feed