Bigg Boss 16 Highlights:सुंबुल के कारण गौतम और शालीन के बीच हुई लड़ाई, निमृत को जनता ने दिखाया आइना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 12:08 AM IST

Bigg Boss Season 16, 16 Oct 2022 Highlights : बिग बॉस सीजन 16 के रविवार के एपिसोड में शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान के बीच चीजें फिर से उलझती जा रही है। वहीं, निमृत को जनता के सवालों का सामना करना पड़ा। जानिए बिग बॉस 16 के एपिसोड की हाइलाइट्स।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में रविवार को जनता ने दिखाया निमृत को आइना।
  • गौतम विज ने सुंबुल तौकीर को बताई शालीन की सच्चाई।
  • बाथरूम की सफाई पर प्रियंका और स्टेन के बीच हुई लड़ाई।

Bigg Boss 16, 16 Oct 2022 Highlights: बिग बॉस सीजन 16 से श्रीजिता डे घर से बेघर हो गई हैं। वहीं, सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर डांट लगाई थी। अब रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों को जनता और फैंस के सवालों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इस रविवार भी शेखर सुमन आएंगे और सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे से मुखौटा उतारेंगे। वहीं, प्रोमो के मुताबिक शेखर सुमन अब्दू रोजिक और साजिद खान को भी टास्क देने वाले हैं। जानिए क्या हुआ बिग बॉस में आज के एपिसोड में।

Bigg Boss 16 Highlights:सुंबुल के कारण गौतम और शालीन के बीच हुई लड़ाई, निमृत को जनता ने दिखाया आइना

बिग बॉस की शुरुआत में सुंबुल शालीन से पिछले कुछ दिन में जो हुआ उसके बारे में बात करती हैं। गौतम सुंबुल को बताता है कि उसे दिखाने के लिए शालीन ने सौंदर्या को किस किया था। सुंबुल शालीन के पास जाती है और कहती हैं कि उसे बुरा लग रहा है और दोनों के बीच अभी मामला नहीं सुलझा है। शालीन टीना से सुंबुल के बारे में बात करता है। वह कहता है कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि गौतम सुंबुल को सभी बातें बता रहा है। निमृत भी शालीन और टीना से सुंबुल पर बात करती हैं। निमृत कहती हैं कि वह शालीन को समझ नहीं पा रही है। गौतम, निमृत, टीना और शालीन की बहस में कूद जाते हैं।

End of Feed