Bigg Boss 16: टीना दत्ता से शालीन भनोट ने बोला था झूठ? एक्स वाइफ दलजीत कौर ने बताई रिश्ते की सच्चाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 05:44 PM IST

Daljeet Kaur on Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 में शालीन भनोट ने कहा था कि वह और उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर बेस्ट फ्रेंड्स हैं। अब दलजीत ने बताया कि वह अपने बेटे के कारण महीने में एक या दो बार मिलते हैं। इसके अलावा शालीन के बयान से दलजीत नाराज हैं। जानिए क्या कहा दलजीत कौर ने।

KEY HIGHLIGHTS
  • दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर साधा था निशाना
  • दलजीत ने बताया तलाक के बाद कैसे हैं शालीन से रिश्ते
  • बिग बॉस के अंदर शालीन के बयान से नाराज हैं दलजीत कौर।

Bigg Boss 16 Shalin Bhanot and Daljeet Kaur: बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने टीना दत्ता (Tina Dutta) से अपनी फीलिंग्स शेयर की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह और उनकी एक्स वाइफ दलजीत कौर बेस्टफ्रेंड्स हैं। हालांकि, ये बात दलजीत कौर को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा था कि वह दोनों बेस्टफ्रेंड नहीं हैं। अब एक इंटरव्यू में दलजीत कौर ने कहा है कि शालीन भनोट को शो में हमारे रिश्ते का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में दलजीत कौर (Daljeet Kaur) ने कहा, 'मुझे इस बात का दुख ज्यादा नहीं है कि उसने घर में मुझे अपना बेस्ट फ्रेंड बताया। मुझे ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, जो उन्होंने टीना दत्ता से कहा कि हमारा ब्रेकअप बचकाने कारणों से हुआ है। मैंने भी बिग बॉस सीजन 13 में हिस्सा लिया था। 15 दिन तक मैं भी बिग बॉस के घर के अंदर थीं लेकिन, एक बार भी मैंने शालीन के बारे में बात नहीं की। साथ ही मैंने हमारे ब्रेकअप के मुद्दों को न घर में लाया या उसका मजाक बनाया। मैं घर में थी तो उसे कभी कॉल नहीं आया। आज जब वह घर के अंदर है तो मुझे रोज कॉल आ रहे हैं क्योंकि उसने हमारे तलाक के बारे में बात की है।'

End of Feed