Arjun Bijlani on Manya Singh comment: बिग बॉस सीजन 16 में मिस इंडिया 2020 की रनर अप मान्या सिंह भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। पहले हफ्ते घर के अंदर मान्य सिंह और श्रीजिता डे के बीच काफी अनबन देखने को मिली। शो के ताजा प्रोमो में मान्य श्रीजिता के टीवी एक्ट्रेस होने पर मजाक उड़ा रही हैं। मान्या कह रही हैं कि उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं, वह केवल एक टीवी एक्ट्रेस हैं। पूर्व मिस इंडिया रनर अप का ये कमेंट टीवी सेलेब्स को पसंद नहीं आया। एक्टर अर्जुन बिजलानी ने उन पर निशाना साधा है।
Arjun Bijlani and Manya-Singh
अर्जुन बिजलानी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं ऐसे लोगों से ऊब गया हूं जो इस तरह के कमेंट्स पास करते हैं, ये तो टीवी एक्ट्रेस है या फिर ये तो टीवी एक्टर है। सबसे हास्यास्पद है कि वह टीवी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ऐसे कमेंट्स करने के लिए करते हैं। अगर आपको टीवी से इतनी ही ज्यादा परेशानी हैं, तो टीवी पर मत आएं। टीवी बड़ा है, था और रहेगा।' आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी बिग बॉस के हर सीजन को फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के गेम पर भी ट्वीट करते हैं।
सलमान खान हुए नाराज
बिग बॉस 16 शुक्रवार का वार (Bigg Boss 16 Shukravaar Ka Vaar) प्रोमो के मुताबिक मान्या सिंह और श्रीजिता डे के बीच लड़ाई हो जाती है। मान्या कहती हैं कि श्री केवल इधर का उधर और उधर का इधर करके गेम खेलती हैं। मान्या आगे कहती हैं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है, तुम क्या हो केवल एक टीवी एक्ट्रेस।' सलमान खान मान्या के इस कमेंट्स से नाराज हो गए हैं। प्रोमो के मुताबिक सलमान खान कहते हैं, 'मान्या सिंह के हिसाब से केवल ये अंगार हैं बाकी सब भंगार हैं।'
बिग बॉस सीजन 16 का ग्रैंड प्रीमियर एक अक्टूबर को हुआ था। इस सीजन शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया, दीना दत्ता, अंकित गुप्ता, गौतम विज, प्रियंका चहर चौधरी, अब्दू रोजिक, साजिद खान, अर्चना गौतम, टीना दत्ता, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, सौंदर्या शर्मा बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं।
