Bigg Boss 16 contestant Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik Bigg Boss 16 contestant) की क्यूटनेस को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। लगभग 19 साल के अब्दू रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंग हैं। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। अब्दू की हाइट केवल साढ़े तीन फीट है। उन्होंने ए.आर.रहमान, फ्रेंच मोंटाना के साथ काम किया है। अब्दू रोजिक की एक बीमारी के कारण हाइट नहीं बढ़ी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल में उनके साथ बेहद बुरा व्यवहार किया जाता था।
Abdu Rozik
अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) जब पांच साल के थे तो उनकी बॉडी में ग्रोथ हार्मोन की कमी थी। इसके अलावा उन्हें रिकेट की भी बीमारी थी। इस कारण उनकी हाइट बढ़नी बंद हो गई थी। यही नहीं, जब वह टीनएज में पहुंच गए तो उनकी हाइट के कारण मजाक बनाया जाता था। यहां तक उनकी टीचर ने उन्हें किताब और स्टेशनरी देने से इंकार कर दिया था। उन्हें लगा था कि ये सभी चीजें बेकार हैं। ऐसे में उन्हें केवल तीन साल ही पढ़ाई करने का मौका मिला। स्कूल से वापस घर लौटते हुए अब्दू के क्लासमेट उनकी पीटाई भी करते थे।
क्लासमेट बनाते थे मजाक
अब्दू के मुताबिक उनकी फैमिली को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता था। इसके अलावा वह उनकी मेडिकल बीमारी का खर्चा भी नहीं उठा सकते थे। अब्दू ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'मैं जब स्कूल में थी मुझे जब एहसास हुआ कि मैं दूसरे बच्चों से हाइट में छोटा हूं। पहले वह मेरे साथ काफी अच्छे थे। मैं क्यूट भी लगता था। लेकिन, कुछ वक्त बाद मेरे क्लासमेट ने मेरा मजाक बनाना शुरू कर देगी। मैं बेहद दुखी हो जाती था। बदमाश लड़कों से लड़ने के लिए मैंने बॉक्सिंग सिखी।'
अब्दू रोजिक तजाकिस्तान की सड़कों पर गाना गा रहे थे तब IFCM की सीईओ और यूएई के राजघराने की सदस्य यास्मीन साफिया की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने अब्दू के टैलेंट पर निवेश करना का फैसला किया। इसने अब्दू रोजिक की किस्मत बदल दी।
