Bigg Boss 18 Rajat Dalal Threatened Vivian Dsena: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 18 ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। हर गुजरते दिन के साथ शो और भी मनोरंजक होता जा रहा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने शातिर दिमाग से ट्रॉफी पाने की रेस में तेजी से दौड़ रहे हैं। इन सबके बीच घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज बिग बॉस 18 का नया प्रोमो आया है जिसमें रजत दलाल (Rajat Dalal) ने नेशनल टेलीविजन पर टीवी अभिनेता विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को धमकी दी है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Rajat Dalal Threatened Vivian Dsena
बिग बॉस 18 के मेकर्स ने आज शो से ताजा प्रोमो शेयर किया है जिसमें रजत दलाल ((Rajat Dalal) टीवी अभिनेता विवियन डीसेना ( (Vivian Dsena) को सरेआम धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो कुछ ऐसे शुरू होता है जिसमें विवियन अपने मुंह पर रुमाल डाल होते हैं और तभी बिग बॉस कुकडू कू का अलार्म बजा देते हैं। इस पर तभी सीना छुआदा करके राजत दलाल आते हैं और विवियन को धमकी देने लगते हैं। रजत दलाल टीवी अभिनेता विवियन को नेशनल टेलीविजन पर धमकी देते हुए बोलते हैं कि 'तुझे मेरा लहजा पसंद नहीं है लेकिन मेरा यही है जो है। तु रह प्यार से वरना अगर तेरे में इतनी गर्मी है न तो तु इतनी गर्मी झेल नहीं पाएगा।
रजत दलाल ने आगे धमकी देते हुए विवियन को कहा 'मैं किसी दिन बाहर जाऊंगा न और तु यहीं रह जाएगा। यहाँ तु सोच के रहेगा की बाहर कुछ हो गया है और तु बहुत कुछ खो देगा।' खैर रजत के इस बर्ताव पर सलमान कैसे रिएक्ट करेंगे ये वीकेंड के वार पर देखना दिलचस्प होगया।
