Salman to host Bigg Boss OTT: बिग बॉस ओटीटी को लेकर अचानक से बहुत सारी खबरें सामने आ रही हैं। इन खबरों में इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों से लेकर इसकी रिलीज डेट तक कई सारी जानकारियां दी जा रही हैं। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन काफी सफल रहा था, जिसके बाद से ही दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना काल में दर्शक ओटीटी पर बहुत सारा कंटेंट देख रहे थे तब मेकर्स को बिग बॉस ओटीटी का आइडिया आया, जो सफल रहा। बिग बॉस ओटीटी टीवी पर आने वाले बिग बॉस से ज्यादा बोल्ड था। शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया लेकिन इसके बाद से दर्शक दूसरे सीजन का इंतजार ही कर रहे हैं।
Karan Johar Bigg Boss OTT
हाल में एक खबर सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी करण जौहर (Karan Johar) नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करेंगे। फैंस इस खबर को सुनकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं लेकिन बता दें कि इसमें कतई सच्चाई नहीं है। एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है, 'हमें भी ऐसी खबरें सुनने में आ रही हैं लेकिन इनमें अभी तक कोई सच्चाई नहीं है। हम लोग प्लान कर रहे हैं कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन रिलीज किया जाए लेकिन इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। हमें नहीं पता कि मुनव्वर फारूकी और गुलशन गौतम के शो में शामिल होने की खबर कहां से सामने आई है? साथ ही सलमान इस बार का शो होस्ट करेंगे यह कहां से पता चला, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।'
अब भले ही मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी को लेकर प्लानिंग न की हो लेकिन इन खबरों ने फैंस को तो एक्साइटेड कर ही दिया है। फैंस बिग बॉस ओटीटी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वैसे आप सलमान-करण में से किसे बिग बॉस ओटीटी के होस्ट के तौर पर देखना चाहते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
