Urfi Javed की अंडे से बनी ड्रेस देख खुला रह गया लोगों का मुंह, ट्रोल्स ने कहा- 'ये क्या बना दिया?'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 6, 2024, 06:53 PM IST

Urfi Javed Egg Dress: उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद अंडे से बनी ड्रेस पहने दिखाई दीं। उर्फी जावेद की अंडे वाली ड्रेस को देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया।

Urfi Javed Egg Dress: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद अलग-अलग चीजों से ड्रेसेस बनाकर लोगों को हैरान कर देती हैं। उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में अपना मैजिक ड्रेस लुक शेयर किया था। उर्फी जावेद का मैजिक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब इसके बाद उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। इस बार उर्फी जावेद के लुक को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। उर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। तो चलिए देखते उर्फी जावेद के लुक में क्या खास।

Urfi Javed Egg Dress

Instagram

उर्फी जावेद ने अंडे से बनाई ड्रेस

उर्फी जावेद ने अपने नए लुक से सबको हैरान कर दिया है। उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद फैंस को अपना नया लुक दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद ने इस बार अंडे से अपनी नई ड्रेस बनाई है। उर्फी जावेद ने एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी हुई जिसमें अंडे लटका रखे हैं। उर्फी जावेद के इस लुक की जहां उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं ट्रोल्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी।

End of Feed