Bigg Boss OTT 3: टीवी के इस हैंडसम हंक को मिला Salman Khan के शो का ऑफर !! जानिए नाम

This Tv Actor Enter in Bigg Boss OTT 3: हाल ही में दिए इंटरव्यू के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'तेरी मेरी डोरियां' में अहम भूमिका निभा चुके हर्ष राजपूत को सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ऑफर मिला है। इस खबरों पर हर्ष राजपूत ने अपना रिएक्शन दिया है।

This Tv Actor Enter in Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 2' की सफलता के बाद हरकोई इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहा है। बीते सीजन को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट किया था। मेकर्स ने अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। इस सीजन में कई सेलेब्स हिस्सा लेते दिखाई देंगे। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने 'तेरी मेरी डोरियां' फेम एक्टर को तीसरे सीजन में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है। आइए जानें कौन है वो?

Salman Khan

टेली बाइट्स से जब बात करते हुए हर्ष राजपूत (Harsh Rajput) से पूछा गया कि क्या वह सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेना पसंद करेंगे। अभिनेता ने कहा कि वो विवादास्पद रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि हर्ष राजपूत ने यहां तक कहा कि वो आने वाले दिनों में ऐसे शो में हिस्सा लेने के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। हर्ष राजपूत के अलावा मुनव्वर फारुकी के दोस्त सदाकत खान का नाम भी इस रिएलिटी शो में शामिल होने के लिए सामने आया है। अब देखना है यह कि हर्ष इस शो में स्टंट करते हुए नजर आते हैं या नहीं?

End of Feed