Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। इन दिनों कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक एपिसोड में मनीषा रानी अब्दु रोजिक को एक टास्क के दौरान जबरन किस करते हुए नजर आई। इस एपिसोड को देख उर्फी जावेद ने मनीषा रानी की क्लास लगाते हुए बयान दिया है, हर जगह खूब वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिरकार क्या है ये पूरा मामला।
Bigg Boss OTT 2 Latest News: हाल ही में उर्फी जावेद ने मनीषा रानी की सोशल मीडिया पर क्लास लगाई है। दरअसल मनीषा रानी ने बिग बॉस के घर में अब्दु रोजिक को जबरन किस किया था। जिसके चलते फैंस के साथ-साथ उर्फी ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Bigg Boss OTT 2) इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में दिखाया गया की कैसे जिया शंकर घर की नई कप्तान बनी साथ में उन्होंने पूजा भट्ट को नॉमिनेट कर दिया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनीषा रानी (Manisha Rani) अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को किस करते हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ ये फैंस और शो के दर्शक मनीषा रानी को खरी खोटी सुना रहे हैं। अब इस विवाद पर बिग बॉस सीजन 1 की कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी जावेद ने भी अपना बयान दिया है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि 'यह देखना बहुत असहज था। वह उसे जबरन क्यों किस रही थी? वह बच्चा नहीं है। सीमाओं में रहें लोग'। फैंस उम्मीद कर रहे हैं की सलमान खान (Salman Khan) इस वीकेंड का वार में ये मुद्दा उठाए।
इससे पहले घर में आकांशा पुरी और जाद हदीद ने एक टास्क के दौरान तीस सेकंड तक एक दूसरे को किस किया था, जिसको लेकर इंटरनेट पर खूब बवाल मचा था। इसी के साथ वीकेंड का वार में सलमान खान ने दर्शकों से कंटेस्टेंट की इस हरकत को लेकर माफी भी मांगी थी। बतातें चलें कि घर से बेघर होने के लिए मनीषा,जाद, फलक, अविनाश, सायरस, पूजा और बेबीका नॉमिनेट हुए हैं।
