Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में छाया हुआ है। कंटेस्टेंट्स फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 17 जून को ऑनएयर हुआ है। फलक नाज घर की पहली कैप्टन बनी हैं। घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते अविनाश सचदेवा, पलक पुरसवावनी, जिया शंकर और बेबिका ध्रूवे को नॉमेनेट किया गया है। बिग बॉस ने घर में जेल के दरवाजे खोल दिए है। इस हफ्ते जिन्होंने घर में टास्क परफॉर्म नहीं किया है उन्हें आपसी सहमती से जेल जाना होगा। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है।
Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)
जेल की सजा के लिए अकांक्षा पुरी, बेबी ध्रूर्वे, आलिया सिद्दीकी और मनीषा रानी का नाम लिया जाता है। बिग बॉस का आदेश होता है कि जब तक जेल की सजा पूरी नहीं हो जाती। तब तक ये सदस्य बाकी घरवालों से बात नहीं कर सकते हैं।
इन चार सदस्यों को मिली जेल की सजा
प्रोमो में दिखाया जाता है कि सभी घरवाले एक-एक करके उस सदस्य का नाम बताते हैं जिसे वो जेल भेजना चाहते हैं। इसके बाद बिग बॉस घर की कैप्टन फलक नाज से एक नाम लेने के लिए कहते हैं। फलक किसका नाम लेती है इसका खुलासा नहीं किया गया है। घर में एक तरफ जहां जैद, मनीषा और आकांक्षा के बीच लव एंगल चल रहा है। दूसरी तरफ पूजा भट्ट और पलक पुरसवानी का झगड़ा होता है।
पलक पूजा को अपनी बात समझाने की कोशिश करती हैं। लेकिन पूजा कहती हैं कि पहले आप दूसरों की बात को सुनना सीखें। पलक कहती हैं कि मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं। पूजा कहती हैं कि आपके कहने से मेरी इज्जत को कोई फर्क नहीं पडेगा। कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे से अपने स्ट्रगल के बारे में भी बात कर रहे हैं। पूजा ने अपनी जिंदगी के उतार- चढ़ाव के बारे में बात की।
