Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 ने इस बार काफी लोकप्रियता बटोरी थीं। इसी के साथ इस सीजन को पहली बार एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हो कर जीता था। ऐसे में अब उन्हें टीवी से लेकर बॉलीवुड तक काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिल रही है। अभी हाल ही में एल्विश शहनाज गिल के शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज' में जा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान शहनाज के साथ खूब बातें की और एक ऐसा खुलासा किया जो कफ चौंका देने वाला था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए उस चौंका देने वाले खुलासे के बारे में।
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 की विनर रह चुके एल्विश यादव ने शहनाज गिल के शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज' में एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिये आखिर पूरा मामला है क्या।
दरअसल बीते दिन शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के शो का एपिसोड लांच हुआ जिसमें इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव पहुंचे थे। इसी दौरान जब यूट्यूबर उन्होंने घर में जाने से पहले मेकर्स से कई सवाल करे थे। साथ ही ये भी पूछा था की क्या ये शो वोट बेस हैं, क्यूंकि आज तक कोई वाइल्ड कार्ड नहीं जीता था। ऐसे में शहनाज गिल ने जब एल्विश यादव (Elvish Yadav) से पूछा की आपके पास दो मोबाइल है तीसरा कब लोगे, तब यूट्यूबर ने कहा की तीसरा फोन कब खरीद रहे हो।
एल्विश का कहना था की उनके पास 3 फोन पहले से हैं चौथा फोन तब लूंगा जब बिग बॉस के मेकर्स उन्हें प्राइस मनी दे दें। ऐसे में फैंस चौंका गए हैं की क्या मेकर्स ने एल्विश यादव के साथ धोखा किया है। इसी के साथ बात को लेकर सोशल मीडिया पर मेकर्स के लिए तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ ही समय एल्विश यादव गाने हम तो दीवाने में उर्वशी रौतेला के साथ नजर आए थे।
