Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में जाद हदीद, बेबिका ध्रुवे, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट सुर्खियों में हैं। शो में सभी कंटेस्टेंट्स पहले दिन से गेम खेल रहे हैं। वीकेंड का वॉर पर सलमान खान ने जाद हदीद और बेबिका ध्रुवे की जमकर क्लास लगाई थी। दोनों के बीच में जमकर झगड़ा हुआ था। जाद ने झगड़े के दौरान बेबिका के सामने अपनी पैंट उतारी थी। इस पर सलमान ने जाद को जमकर फटकार लगाई थी। अब एक बार फिर जाद ने बेबिका के सामने हद पार की है। जाद ने बेबिका के सामने थूका है।
Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)
दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को मौका दिया था कि घर की कैप्टन जिया को 3 घंटे तक टॉर्चर करना है। इस टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने हिसाब से टास्क किया। टास्क के दौरान बेबिका बार-बार जिया को उकसा रही थी। वहीं, जिया के दोस्त अविनाश, फलक और जैद उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। इस वजह से घर में अभिषेक मल्हान और अभिषेक के बीच में बहस होती है।
क्या फिर से जैद ने की अश्लील हरकत
जाद बेबिका की तरफ थूकता है। हालांकि जाद कहता हैं कि उसने थूका नहीं है। उसके मुंह में बाल चला गया था। इस बात से बेबिका काफी गुस्सा होती है। वो जिया को भी खरी खोटी सुनाती है कि तुम ऐसे इंसान की दोस्त हो जिसे लोगों की कदर नहीं है। शो को 17 जून को जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया था। शो से आकांक्षा पुरी, पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी और आलिया सिद्दीकी बाहर हो चुके हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फलक नाज, पूजा भट्ट, जाद हदीद, बेबिका ध्रुवे, साइरस ब्रोचा और मनीषा रानी नॉमिनेटेड है।
