Bigg Boss OTT 2: Pooja Bhatt ने निकाली आलिया सिद्दीकी की हेकड़ी, कहा- 'मैं महेश भट्ट की बेटी हूं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 27, 2023, 07:49 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Full Episode: बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में आलिया सिद्दीकी और पूजा भट्ट के बीच जमकर घमासान देखने को मिला है। बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क के दौरान दोनों एक दूसरे से भिड़ गए हैं और खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बीच आलिया और जिया इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं।

Bigg Boss OTT 2 Full Episode: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी अब बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। अपने पती पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब आलिया, सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रही हैं। आलिया सिद्दीकी ने अभी तक बिग बॉस के घर में दर्शकों को ज्यादा इंप्रेस नहीं किया है। वह घर के मुद्दों में ज्यादा भाग नहीं लेती हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही इधर-उधर बात करती नजर आती हैं। जिसके बाद अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में आलिया और पूजा भट्ट के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली है, जहां दोनों ने एक दूसरे को काफी खरी-खोटी सुनाई हैं।

End of Feed