Bigg Boss OTT 2 फेम Manisha Rani ने Tony Kakkar संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Manisha Rani on Dating Rumours With Tony Kakkar: 'जमना पार' वीडियो में मनीषा रानी और टोनी कक्कर को साथ में देखने के बाद लोगों ने दोनों के रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। टोनी कक्कड़ को डेट करने की अफवाहों पर मनीषा रानी ने रिएक्शन दिया है।

Manisha Rani on Dating Rumours With Tony Kakkar: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और धांसू डांसर मनीषा रानी (Manish Rani) अक्सर अपने बड़बोलेपन के लिए चर्चा में रहती हैं। मनीषा रानी को इस साल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में देखा गया था। इस शो में मनीषा रानी के चुलबुले अंदाज को सभी लोगों ने काफी पसंद किया था। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर से बाहर निकलने के बाद मनीषा रानी की टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ अफेयर की अफवाहें आने शुरू हो गई थीं। इन अफवाहों के वायरल होने के बाद मनीषा रानी ने खुद बड़ा रिएक्शन दिया है।

Manisha Rani and Tony Kakkar

मनीषा ने हाल ही में टोनी के साथ 'जमना पार' म्यूजिक वीडियो में काम किया था। इस म्यूजिक के वायरल होने के बाद मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ की इंटरनेट पर डेटिंग की अफवाहें फैलने लगीं। मनीषा रानी ने ईटाइम्स से बात करते हुए इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। मनीषा रानी ने कहा, 'टोनी कक्कड़ मेरे लिए चॉकलेट और फूल लेकर आए। मैं और मेरे पिता एक दिन पहले टोनी जी से मिले थे और मैं उनके लिए चॉकलेट लेकर आई थी। वो मेरे फेवरेट हैं और इसीन कारण मेरा उनसे मिलना हुआ था।'

End of Feed