Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav ने आलिया भट्ट को बोला ‘I Love You’, एक्ट्रेस ने डाली थी ये प्यारी स्टोरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 17, 2023, 08:08 AM IST

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव ने सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीत लिया है, जिसके साथ ही अब हर कोई उनकी गेम की तारीफ कर रहा है, आलिया भट्ट ने भी उनके लिए इंस्टाग्राम स्टोरी डाली है, जिसपर एल्विश यादव ने रिएक्ट करते हुए आई लव यू लिखा है।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को घोषित कर दिया गया है, एल्विश यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग ने उन्हें आज बिग बॉस का विनर बना दिया है। बिग बॉस जीतने के बाद एल्विश यादव के ‘सिस्टम’ की हर कोई तारीफ कर रहे थे। एल्विश यादव ने दावा किया कि उन्हें मेकर्स से यह जानकारी मिली थी कि केवल 15 मिनट के अंदर ही उनके लिए 280 मिलियन वोट आए। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही अब आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम स्टोरी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। आलिया ने एक व्यक्ति ने एल्विश यादव के लिए एक शब्द बोलने के लिए कहा, जिसके जवाब में आलिया ने लिखा, ‘सिस्टम’ और बहुत सारे रेड हार्ट भी। आलिया की इस स्टोर पर एल्विश ने भी रिएक्ट किया है।

End of Feed