Bigg Boss OTT 2: घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, वीकेंड का वार के तुरंत बाद लगा एलिमिनेशन का झटका

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 10, 2023, 08:42 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 2 से इस हफ्ते वीकेंड का वार (Bigg Boss OTT 2) पर कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि घर से साइरस भरूचा को घर से एलिमिनेट कर दिया है, या किन्ही कारणों से वह घर से बाहर आ गए हैं।

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 2 से इस हफ्ते वीकेंड का वार (Bigg Boss OTT 2) पर कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि घर से साइरस भरूचा को घर से एलिमिनेट कर दिया है, या किन्ही कारणों से वह घर से बाहर आ गए हैं। बीते कई दिनों से साइरस भरूचा बिग बॉस और सलमान खान से यह विनती कर रहे हैं की उन्हें घर से बेघर कर दिया जाए। घर में उनकी हेल्थ खराब हो रही है। वह अब बाहर जाना चाहते हैं। बिग बॉस के घर में साइरस का योगदान भी काफी नजर नहीं आ रहा है, वह घर के लड़ाई झगड़ों से खुद को दूर रखते हैं और कई मौकों पर स्टैंड लेने से भी बचते नजर आए हैं। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि साइरस को अब घर से बाहर निकाल दिया गया है। बिग बॉस के घर में उनका सफर यहीं समाप्त हो गया है।

End of Feed