टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: साइरस भरूचा ने घर से बेघर होने के लिए मांगी सलमान खान के सामने भीख, कहा 'अब घर में और नहीं रह'...

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट साइरस भरूचा सलमान खान के सामने हाथ जोड़ कर घर से बाहर आने की मांग कर रहे हैं। इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिरकार ये पूरा मामला है क्या।

Image

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट साइरस भरूचा सलमान खान के सामने हाथ जोड़ कर घर से बाहर आने की मांग कर रहे हैं। इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिरकार ये पूरा मामला है क्या।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में न दिनों दर्शकों खूब एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। हाल की एपिसोड में देखने को मिला की कंटेस्टेंट साइरस भरूचा सलमान खान से उन्हें घर से बेघर करने के लिए जिद कर रहे हैं, जिसे देख सभी कंटेस्टेंट शॉक हो गए थे। इसी के साथ उनको समझाने के लिए साइरस के दोस्त कुणाल विजयकर को बुलाया गया था।

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के इस वीकेंड के वार में फलक नाज से लेकर बेबीका ध्रुवे तक सभी की क्लास लगाई। इसी बीच कंटेस्टेंट साइरस भरूचा (Cyrus Broacha ) ने सलमान से घर से उन्हें बाहर निकालने की बात की थी। साइरस कहते हैं कि मैं घर में अच्छे से सो नहीं पा रहा हूं और अब मेरे से नहीं हो रहा है। इस बात को सुनते ही सलमान खान उन्हें कसरत भी कराते हैं, तब भी साइरस बात मानने को तैयार नहीं होते हैं। वह फिर से कहते हैं कि मैं शारीरिक रूप से खतम होता जा रहा हूं, मेरी शुगर लेवल भी खराब हो रहा है। मैं आपसे विनती कर रहा हूं की मुझे इस शो से बाहर निकाल दें। साइरस भरूचा को समझाने के लिए सलमान खान (Salman Khan) ने उनके दोस्त कुणाल विजयकर (kunal vijaykar) को भी बुलाया था।

सलमान खान साइरस को समझाते हैं कि आपको जनता घर में बहुत पसंद भी कर रहे हैं। मैं आपको शो से बाहर नहीं निकाल सकता क्यूंकि आपने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। शो आपकी इच्छा से नहीं चलता और चैनल मुझे आपको निकालने की इजाजत नहीं देगा। सलमान खान साइरस को कुछ देर तक सोचने का समय भी देते हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए साइरस, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, फलक नाज, बेबीका ध्रुवे, अविनाश सचदेवा और जैद हदीद का नाम शामिल है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article