टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: वीकेंड का वार में Salman Khan करते दिखे स्टेज पर स्मोकिंग, फैंस ने कहा 'ये हैं आपके संस्कार भाईजान'....

Bigg Boss OTT 2: हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें एक्टर बिग बॉस ओटीटी 2 के स्टेज पर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग सलमान को खरी खोटी सुना रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

Image

Bigg Boss OTT 2: हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें एक्टर बिग बॉस ओटीटी 2 के स्टेज पर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग सलमान को खरी खोटी सुना रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में न दिनों दर्शकों खूब एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। हाल ही में शो के होस्ट सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्होंने हाथ में सिगरेट पकड़ी हुई है। इस फोटो को देख शो के दर्शक सलमान खान को खरी खोटी भी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) एपिसोड में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की वाट लगाई। अब कुछ समय पहले ही इंटरनेट पर होस्ट सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो हाथ में सिगरेट पकडे नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वाक्या पिछले एपिसोड वीकेंड का वार का है, इसी दौरान सलमान खान को दर्शकों ने सिगरेट थामे देखा। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद शो के दर्शक सलमान खान (Salman Khan) को खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि क्या ये सलमान के हाथ में सिगरेट है।' वहीँ वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि पिछले ही हफ्ते सलमान खान आकंक्षा पुरी और जद हदीद को अपने सभ्यता के बारे में समझा रहे थे। अब वो खुद क्या कर रहे हैं।' ऐसे कई तमाम लोग सलमान खान की क्लास लगा रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें बिग बॉस के घर में कई बार कंटेस्टेंट को खुले में सिगरेट पीते हुए देखा गया है। जिसको लेकर सलमान खान ने उन सभी कंटेस्टेंट को फटकार भी लगाई थी। बतातें चलें की इस बार घर से बेघर होने के लिए साइरस, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, फलक नाज, बेबीका ध्रुवे, अविनाश सचदेवा और जैद हदीद का नाम शामिल है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article