Bigg Boss Ott 2 Extension: बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रहा है। शो के पहले ही हफ्ते से कुछ कंटेस्टेंट्स शानदार गेम खेल रहे हैं। घर में सदस्यों के बीच दोस्ती से लेकर झगड़ा तक हर चीज मुद्दा बन जाती है। वीकेंड का वॉर पर सलमान खान घर के सदस्य को जहां फटकार लगाते हैं। वहीं, उनके साथ जमकर मस्ती करते हैं। इस बार शो में मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, फलक नाज, अविनाश सचदेवा समेत कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है।
बिग बॉस ओटीटी 2 को सिर्फ 6 हफ्ते के लिए शुरु किया गया था। लेकिन ऑडियंस का प्यार देखते हुए शो को एक्सटेंशन मिल गया है। मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। वीकेंड का वॉर पर सलमान ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। जनता आप लोगों को देखना चाहती है। लेकिन किसी भी सदस्य में वो जज्बा नहीं दिख रहा है।
वीकेंड का वॉर में हुई फलक की बहन की एंट्री
वीकेंड का वॉर पर सलमान फलक नाज को समझाते हैं कि वो कहीं खो गई है। घर में उनके ओपिनियन खुलकर नहीं आ रहे हैं। सलमान स्टेज पर फलक की बहन शफक को बुलाते हैं। शफक कहती हैं कि आपी आप खो गए हो। आपका गेम में ओपिनियन नहीं दिख रहा है। घर में भी आप कम बात करते हो। लेकिन आपके ओपिनियन स्ट्रांग होते हैं जिसे हम सब सुनते हैं। शफक कहती हैं कि अगर कुछ गलत होगा तो सलमान सर संभालेंगे। आप अपनी गेम खेलो।
सलमान भी फलक को कहते हैं कि आप अपनी गेम खेलो। मैं तो हर हफ्ते आता हूं। आप कहीं भी गलत नहीं दिखे हो। आप इस बात की चिंता मत करो। सलमाना अविनाश को फटकार लगाते हुए कहते हैं कि वो घर में बिन पेंदी के लोटा है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फलक, अविनाश, जाद, मनीषा, साइरस, पूजा भट्ट, बेबिका नॉमिनेटेड है।
