BIGG BOSS OTT 2 जिया शंकर ने सुनाया बचपन का दर्दनाक किस्सा, कहा मेरे फैमिली डॉक्टर ने मेरे साथ......

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 01:37 PM IST

Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar: बिग बॉस OTT 2 ( Bigg Boss OTT 2 ) की कंटेस्टेंट जिया शंकर ( Jiya Shankar) ने अपने बचपन का किस्सा सुनाकर सबको हैरान कर दिया है । जिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उनके साथ बहुत बुरा हुआ था जिसे वह आज भी याद करती है तो रोने लगती है ।

Bigg Boss OTT 2 Jiya Shankar: सलमान खान( Salman Khan) का शो बिग बॉस इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रहा है। यह बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन है जो दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। शो में हर रोज नया हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं बिग बॉस OTT 2 ( Bigg Boss OTT 2 ) की कंटेस्टेंट जिया शंकर ( Jiya Shankar) ने अपने बचपन का किस्सा सुनाकर सबको हैरान कर दिया है । जिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उनके साथ बहुत बुरा हुआ था जिसे वह आज भी याद करती है तो रोने लगती है ।

Jiya Shankar in Bigg Boss OTT 2

जिया ने आगे बताया कि जब वह छोटी थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। इस बात का उनके फैमिली डॉक्टर ने फायदा उठाया और उसके साथ वह किया जो जिया कभी नहीं भूल सकती। जिया ने कहा कि जब वह 10th क्लास में थी उनके बोर्ड एग्जाम से पहले दिन वह बीमार हो गई थी । वह अपने फैमिली डॉक्टर के पास गई जबकि वह उनका फैमिली डॉक्टर था इसलिए वह अकेली ही दवाई लेने चली गई थी। लेकिन वहाँ मौके का फायदा उठकर डॉक्टर ने उनके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी और उन्हें गलत तरीके से छूने लगे। वह वहाँ से बड़ी मुश्किल से भागकर निकली ।

End of Feed