Bigg Boss Ott 2: आकांक्षा के जाते ही जैद हदीद की बढ़ीं जिया से नजदीकियां, यूजर्स बोले- लड़कियों के सहारे जीतना चाहता है शो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 3, 2023, 10:05 AM IST

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। वीकेंड का वॉर पर आकांक्षा पुरी घर से बेघर हो गई है। आकांक्षा के जाते ही जैद हदीद ने जिया शंकर से नजदीकियां बढ़ा ली है। दोनों की बढ़ती नजदीकियों पर अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने रिएक्ट किया है।

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वॉर एपिसोड में दर्शकों से कंटेस्टेंट्स की हरकत के लिए माफी मांगी थी। शो के होस्ट सलमान ने जैद हदीद, आकांक्षा पुरी, फलक नाज और बेबिका को जमकर फटकार लगाई थी। वीकेंड का वॉर एपिसोड में आकांक्षा पुरी घर से बेघर हो गई है। आकांक्षा के जाते ही घर में जैद हदीद की बॉन्डिंग जिया शंकर से बढ़ती हुई नजर आई। अभिषेक मल्हान किचन एरिया में मनीषा रानी से कहते हैं कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा है।

अभिषेक मल्हान मनीषा रानी से कहते हैं कि जैद और जिया के बीच अचानक इतनी नजदीकियां कैसे बढ़ गई है। ये हमेशा जिया को अपने बेटी -बेटी कहता था। ये मेरी बेटी जैसी है। मनीषा रानी कहती हैं कि मुझे दोनों को देखकर नहीं लगता है कि इनके बीच बाप -बेटी जैसा कुछ है।

End of Feed