Bigg Boss Marathi 5: टास्क में आर्या जाधव ने मारा Nikki Tamboli को थप्पड़, क्या घर से होंगी बेघर

Bigg Boss Marathi 5: बिग बॉस मराठी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान निक्की तंबोली और आर्या जाधव के बीच में जमकर बहस होती है। इतना ही नहीं आर्या निक्की को थप्पड़ मार देती है। अब आर्या की इस हरकत पर बिग बॉस क्या एक्शन लेंगे। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Bigg Boss Marathi 5: बिग बॉस मराठी 5 को रितेश देशमुख होस्ट कर रहे है। रितेश का शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर लड़ाई- झगड़े होते है। टास्क के दौरान एक-दूसरे से बहस होती है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में फिजिक्ल वॉयलेंस करने की इजाजत नहीं है। शो के इस सबसे जरूरी नियम को आर्या जाधव ने तोड़ दिया है। आर्या ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान निक्की तंबोली को थप्पड़ मार दिया। अब बिग बॉस आर्या जाधव को घर से बेघर करते हैं या नहीं इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। ये भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा Tum He Ho में नजर आएंगे सिद्धांत- मृणाल, पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे दोनों एक्टर्स

nicky and aarya

Nikki Tamboli- Aarya Jadhao (credit Pic: instagram)

कैप्टेंसी टास्क के दौरान आर्या और निक्की में जमकर बहस होती है। दोनों इस टास्क में एक-दूसरे को धक्का देती है। आर्या डायमंड को बचाकर रास्ता ब्लॉक कर देती है ताकि निक्की एंट्री ना कर सके। निक्की की मदद करने के लिए बीच में अरबाज पटेल आते है। अरबाज दरवाजे पर धक्का लगाकर उसे खोल देता है।

End of Feed