टीवी मसाला

Devoleena Bhattacharjee ने लालबागचा राजा के मेनेजमेंट को लगाई फटकार, कहा "बप्पा सेलिब्रिटी बप्पा बनके रह गए हैं..."

Devoleena Bhattacharjee slam the management of lalbaugcha raja: टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान आम भक्तों संग हो रहे दुर्व्यवहार पर पंडाल के मेनेजमेंट को फटकार लगाई है। जल्द ही माँ बनने वाली अभिनेत्री ने एक्स पर लंबा पोस्ट साझा किया है। आइए देखते हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee slam the management of lalbaugcha raja

Devoleena Bhattacharjee slam the management of lalbaugcha raja: टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अपने बोल्ड अंदाज के हमेश सोशल मीडिया के हिस्सा बनी रहती है। वह गलत के खिलाफ बोलने पर कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। अब गणेश चतुर्थी के मौके पर जब सभी मुंबई में ललबागचा राजा के दर्शन करने जा रहे हैं, उस बीच अभिनेत्री ने आम श्रद्धालुओं के साथ पंडाल में हो रहे दुर्व्यवहार पर सभी का ध्यान केंद्रित करना चाहा है। अभिनेत्री (Devoleena Bhattacharjee) ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा कर लालबागचा राजा के मेनेजमेंट को भी फटकार लगाई है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

आज देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा कर लालबागचा राजा के मेनेजमेंट को फटकार लगाई है साथ ही आम श्रद्धालुओं के प्रति दुख भी प्रकट किया है। अभिनेत्री ने लिखा "मैं लगभग 10-11 सालों से लालबाग राजा जा रही हूँ। पिछले साल मेरे अंदर कुछ बदलाव आया और मुझे जाने का मन नहीं हुआ। मुझे पता है कि मुझे लालबाग के राजा के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है और मैं इसके लिए खुद को धन्य मानता हूँ। लेकिन फिर दूसरे भक्तों के साथ किए जाने वाले व्यवहार के दृश्य देख यह मुझे अंदर तक परेशान कर देते हैं। ईमानदारी से कहूँ तो जिस तरह से वे बूढ़े पुरुषों/महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के साथ व्यवहार करते हैं, उससे मुझे घृणा होती है। बप्पा सबके हैं और सबको उतनी ही इज्जत, सम्मान मिलना चाहिए। बप्पा सेलिब्रिटी बप्पा बनके रह गए हैं वहाँ इन लोगों की वजह से। साथ ही, लालबाग के राजा के साथ मेरा जो जुड़ाव है, वह वहाँ है और रहेगा। लेकिन यह सही नहीं है।"

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी इस समय माँ बनने का सफर तय कर रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने शाहनवाज संग एक तस्वीर साझा कर फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article