Bigg Boss Ex Contestants Expose Makers: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। लेकिन 'बिग बॉस 20' में ही स्काउट ओपी और लव गिल की बॉन्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। यूं तो दोनों एक-दूजे को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन कई बार उनके रिश्ते पर दर्शक सवाल उठा चुके हैं। वहीं अब 'बिग बॉस' की ही एक्स कंटेस्टेंट सारा अरफीन खान ने भी लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी की बॉन्डिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस दौरान मेकर्स की भी पोल खोलने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी और Love Gill में हुई गंदी लड़ाई, गेम के चक्कर में खत्म हुआ भाई-बहन का रिश्ता?
टेली टॉक इंजिया संग बातचीत के दौरान सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) ने लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता है कि ये भाई-बहन के रिश्ते को इतना क्यों बढ़ाया जा रहा है। हर रिश्ते को किसी लेबल की जरूरत नहीं होती है। मैं और रजत हमेशा से दोस्त रहे। लेकिन हमें कहने की जरूरत नहीं पड़ी कि हम भाई और बहन हैं। क्योंकि हम दोस्त हैं तो ये भी एक साफ रिश्ता हो सकता है, है ना? मुझे समझ नहीं आता है कि इन लोगों को इसे भाई-बहन का एंगल देने की क्या जरूरत है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म पर Munawar Faruqui ने दिया रिएक्शन, बोले- ऐसा कभी नहीं देखा कि...
सारा अरफीन खान ने खोली मेकर्स की पोल
सारा अरफीन खान ने बताया कि मेकर्स जानबूझकर एंगल बनाना चाहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "माफ करना, लेकिन बिग बॉस हमेशा से एंगल बनाने के लिए हताश रहे हैं। वो उन कपल को पसंद नहीं करते हैं, जो पहले से ही साथ हैं। वो चाहते हैं कि घर में कोई कपल बने। हर सीजन के लिए इनमें एक हताशा होती है।" सारा अरफीन खान ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, "जब अरफीन बाहर हुए तो वहां और कोई नहीं था। लेकिन मुझे बग्गा के साथ लिंक किया कया। तो आप समझ सकते हो कि कितनी हताशा है।"
