बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर ने फैंस को दी जानकारी

Priyank Sharma Father Passes Away: बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा के पिता की मौत हो गई है। इस बारे में प्रियांक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है। प्रियांक शर्मा के इस पोस्ट पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने रिएक्ट किया है। बता दें कि प्रियांक का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Priyank Sharma Father Passes Away: बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) फेम प्रियांक शर्मा ( Priyank Sharma )पर अचानक का दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसी खबर सामने आई है कि उनके फैंस के चेहरे से हंसी गायब हो गई है। प्रियांक शर्मा के पिता का निधन हो गया है। 59 साल की उम्र में प्रियंका शर्मा के पिता ने आखिरी सांस ली है। इस बीच प्रियांक शर्मा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियांक शर्मा का लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस का दिल टूट गया है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

priyank sharma

pic credit- priyank sharma instagram

प्रियांक शर्मा के पिता की हुई मौत

बिग बॉस 11 में हिस्सा ले चुके प्रियांक शर्मा को बड़ा सदमा लगा है। प्रियांक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अपन पिता की मौत के बारे में बताया। प्रियांक ने अपने पिता की एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'स्लीप वेल माय डैडी। आई विल मिस यू सो मच। आई होप आई विल मेक यू प्राउड वन डे। रेस्ट इन पीस (1966-2025)। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके पिता के निधन पर शोक मना रहे हैं। इस पोस्ट पर प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा 'स्टे स्ट्रॉन्ग ।' दिव्या के अलावा फैंस ने भी ढेर सारे कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड, क्या! ये सचमुच दिल तोड़ने वाला है।' बता दें कि प्रियांक के पिता उनके लिए हमेशा ताकत और सपोर्ट का बड़ा सहारा रहे हैं। इसलिए उनका जाना प्रियांक और पूरे परिवार के लिए बहुत दुखद है।

End of Feed