Dhinchak Pooja Share Marriage Pics: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं मशहूर रैपर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) इंटरनेट की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं। ढिंचैक पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ी खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की है। ढिंचैक पूजा ने इंटरनेट पर अपनी कई पिक्स शेयर की हैं, जिसमें वो दुल्हन के लुक नजर आ रही हैं। ढिंचैक पूजा ने इस पिक्स को शेयर करते आधिकारिक रूप से यह कन्फर्म नहीं किया है कि उन्होंने सच में शादी कर ली है या फिर यह किसी गाने का प्रमोशन है। ढिंचैक पूजा की इन पिक्स को देखने के बाद फैन्स कमेंट्स सेक्शन में लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने दिखाए किलर डांस मूव्स, बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने बनाया वीडियो)
ढिंचैक पूजा ने की शादी (Pic Credit: Instagram)
ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी!
ढिंचैक पूजा द्वारा साझा की गईं इन पिक्स वो दुल्हन के जोड़े में बेहद प्यार लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए हैवी ज्वेलरी और मेकअप का इस्तेमाल किया है। इन पिक्स में से एक में एक लड़का दुल्हे के गेटअप में नजर आ रहा है। फैन्स के मन अभी भी यह कन्फ्यूजन बनी हुई है कि क्या सच में ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है या फिर यह पिक्स किसी शूट की हैं। फैन्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Rajinikanth ने बताया कैसी है सूर्या-तृषा की 'Karuppu', डायरेक्टर आरजे बालाजी को किया कॉल)
27 मई को ढिंचैक पूजा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज के साथ एक वीडियो क्लिप भी शेयर की हैं। इस स्लाइडशो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'मेरी शादी के कुछ क्लिप्स, मैं और भी शेयर करूंगी।' अगर पूजा के कैप्शन को देखा जाते तो ऐसा लग रहा है कि अब उनकी शादी हो चुकी है।
ढिंचैक पूजा की शादी की खबर पर फैन्स ने दिया रिएक्शन
ढिंचैक पूजा ने जैसे ही इन पिक्स शेयर किया, उसके थोड़ी देर बाद ही फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए। फैन्स लगातार बधाई भर संदेश दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "बधाई हो मैम, खुश रहें।' एक अन्य फॉलोअर ने पोस्ट किया, 'मेरी GOAT की शादी हो गई??? क्या!' एक नेटिजन ने उनके गाने का इस्तेमाल करते हुए कमेंट किया, 'फेरे मैंने ले लिए आज... सर पे मेरे शादी का ताज... ओह आह।' बताते चलें सेल्फी मैंने लेली आज और दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर जैसे गानों की वजह से लोगों के बीच फेमस हुई थीं।
